यूपी : महाकुंभ श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो-बस की टक्कर, 10 लोगों की मौतटैग:#UttarPradesh, #MirzapurPrayagrajHighway, #RoadAccident, #उत्तरप्रदेश, #मिर्जापुरप्रयागराजहाईवे, #सड़कहादसा, #महाकुंभबोलेरो और बस की भिड़ंतलखनऊ : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 19 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसा उस वक हुआ जब एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.हादसे पर यमुनानगर के डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.बस में सवार 19 श्रद्धालु हुए जख्मीहादसे के वक्त बस में 19 श्रद्धालु सवार थे. जो घायल हैं. सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख भी जताया है. एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने जनपद प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
BSP बनाम ASP: नगीना सांसद पर भड़कीं मायावती, बोलीं— 'चंद्रशेखर का कोई जनाधार नहीं, बीजेपी के इशारे पर करते हैं काम'..उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सियासी दांव खेला है। ......
मायावती का बड़ा फैसला: बसपा का देशव्यापी पुनर्गठन, 3 सेक्टरों में बंटी पार्टी की कमान..बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को अधिक मजबूत करने और सर्वसमाज में ......
हरदोई में बारिश का तांडव: 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, दीवार ढहने से मलबे में दबीं 4 भैंसें; 6 घायल..यूपी के हरदोई जिले में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन चुकी ......