KGMU रैगिंग कांड: 38 MBBS छात्रों पर बड़ा एक्शन, तीन महीने सस्पेंड और 9.5 लाख का जुर्माना वायरल वीडियो और जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एमबीबीएस के कुल 38 छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ-साथ प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है और एक वर्ष के लिए उनकी छात्रवृत्ति रोकने का आदेश जारी किया गया है। 2 hours old
'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे': परिसीमन और महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम को जमीन पर उतारने के रास्ते में आने वाली हर अड़चन को समाप्त किया जाएगा। 28-Nov-2026
UP की 80 सीटों के सांसदों से CM योगी की अपील: परिसीमन बिल पर मांगा साथ, विपक्ष के रुख से बढ़ी सियासी हलचल सीएम योगी ने परिसीमन बिल की खासियतों का जिक्र करते हुए कहा कि यह विधेयक उन आशंकाओं को दूर करता है, जो नए परिसीमन के संभावित प्रभाव को लेकर दक्षिणी राज्यों द्वारा जताई जाती रही हैं। 28-Nov-2026
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: 419 में से 255 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी 105 पर सिमटी; आरएलपी और बीएपी ने भी दर्ज कराई उपस्थिति राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में जिला प्रमुख के चुनावों के बाद अब प्रदेश की सभी 419 पंचायत समितियों के प्रधान पद के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 28-Nov-2026
यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की कमान, देखें पूरी तबादला लिस्ट उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 27-Nov-2026
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम से नदारद रहे कई कांग्रेस प्रवक्ता, पार्टी नेतृत्व ने जारी किया कारण बताओ नोटिस कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कार्यक्रम में गैरहाजिर रहने वाले सभी संबंधित प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। 27-Nov-2026
PDA प्रण पत्र में अखिलेश यादव का बड़ा दांव: ‘माफियागिरी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, जाति-धर्म देख जेल भेजेंगे’ उत्तर प्रदेश की राजनीति में कानून-व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में आ गया है। लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर माफियाओं, गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते रहे हैं। 26-Nov-2026
सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले? अखिलेश यादव के प्रणपत्र में पुरानी पेंशन, आरक्षण और ‘खुशहाली मंत्रालय’ का वादा उत्तर प्रदेश की सियासत में यह बात अक्सर कही जाती है कि सत्ता की चाबी सरकारी कर्मचारियों के हाथ में होती है। करीब 20 लाख कर्मचारियों का वोट बैंक जिस दिशा में जाता है, चुनावी नतीजों की तस्वीर भी उसी ओर झुकती दिखती है। 26-Nov-2026
लखनऊ की रैली में ओवैसी का बड़ा ऐलान- अपने वोट से चंद्रशेखर आजाद को CM बनाएगा अब्दुल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है और इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में एक बड़ा राजनीतिक मंच सजा। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने एक साथ रैली कर प्रदेश की सत्ता को सीधी चुनौती दी। 26-Nov-2026
डिप्टी CM की चर्चाओं पर आजम खान का तंज, कहा- 'मेरा नाम ऐलान करें और मुझे प्रधानमंत्री बना दें' समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद की रैली में किसी मुस्लिम चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर तीखा तंज कसा है। 26-Nov-2026
तिरुपति बालाजी के दरबार में 121 किलो सोने की भेंट: गुमनाम दानदाता के इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होंगे सीएम चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में आज आस्था और समर्पण का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। एक श्रद्धालु की ओर से भगवान बालाजी को 121 किलोग्राम वजनी स्वर्ण आभूषण भेंट किए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 160 करोड़ रुपये आंकी गई है। 26-Nov-2026
यूपी में सीट बंटवारे पर घमासान तेज: सपा ने 26 उम्मीदवारों के नाम किए तय, शिवपाल यादव बोले- 'जीत की क्षमता ही मुख्य आधार' इससे पहले समाजवादी पार्टी द्वारा पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस खेमे में असंतोष की खबरें सामने आई थीं। अब इस सियासी हलचल के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के एक ताजा बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। 26-Nov-2026
UP में 55 PCS अधिकारियों के तबादले, वेद प्रकाश हापुड़ और राजेश मिश्रा उन्नाव के DM बने, मेरठ-नोएडा-LDA के सचिव भी बदले उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होनें हैं. हालांकि, अभी चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही सरकारी अधिकारियों के तबादले बड़े स्तर पर शुरू हो गए हैं. 25-Nov-2026
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के 'संविधान रक्षा मार्च' पर पुलिस की रोक, सिर्फ कार्यालय में सभा की मिली इजाजत संविधान दिवस 26 नवंबर के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही कांग्रेस पार्टी को प्रशासन की ओर से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में निकलने वाले प्रस्तावित संविधान रक्षा मार्च को लखनऊ पुलिस ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। 25-Nov-2026
UP Assembly Election 2027: सीएम फेस की चर्चाओं पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- 'कमल का फूल' ही होगा चेहरा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जालौन दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। 24-Nov-2026
UP Assembly Election: 130 की मांग के बदले कांग्रेस को मिली सिर्फ 26 सीटों की पेशकश, सपा के इस ऑफर से सियासी हलचल तेज मंगलवार को दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच दूसरे दौर की अहम बैठक हुई। इस बैठक से पहले सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को फिलहाल 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जिस पर आगे की चर्चा जारी रहेगी। 24-Nov-2026
सहारनपुर: गार्ड ऑफ ऑनर मामले में बड़ी कार्रवाई, सदर सीओ हटाए गए; 'एक्स' से वीडियो हटाने को लिखा पत्र पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच और घटनाक्रम की समीक्षा के बाद की गई है. सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक देहात मयंक पाठक ने इस तबादले की पुष्टि करते हुए बताया कि पवन कुमार को सदर सीओ पद से हटाकर ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है. 24-Nov-2026
अपर्णा यादव ने बिना नाम लिए आजम खान की तुलना 'असुर' से की, सपा को बताया महिला विरोधी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कानपुर देहात में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर तीखा प्रहार किया है। 24-Nov-2026
UP Election 2027: सपा से 15 मिनट की बैठक में कांग्रेस का बड़ा दांव, घटाई सीटों की डिमांड; सौंपी 120 उम्मीदवारों की नई लिस्ट उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की समन्वय समितियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहले दौर की औपचारिक बैठक संपन्न हुई। 23-Nov-2026
यूपी की सियासत में ‘राधे-राधे’ पर छिड़ी जुबानी जंग: अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता पहले जय श्रीराम के उद्घोष से असहज होते थे और अब राधे-राधे सुनकर भी बेचैन हो रहे हैं। 22-Nov-2026
यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: चुनाव से पहले 144 डिप्टी एसपी का तबादला, कई कमिश्नरेट को मिले नए एसीपी, देखें लिस्ट उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने एक ही जिले में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। 22-Nov-2026