चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज पहली मुलाकात
फाइल फोटो


उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार की अहमियत को लेकर चल रही बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को लंबे समय से काम करने वाले कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

कार्यकर्ताओं का हालचाल जानेंगे पीएम मोदी

भाजपा के मुख्यालय में शाम को प्रधानमंत्री इन कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल जानेंगे और कार्यालय की रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे।

ध्यान देने की बात है कि लोकसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया था।

मुख्यालय में कार्यरत क्लर्क, ऑफिस अटेंडेंट भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लगातार तीसरी बार जीत के लिए उनके प्रयासों की सराहना की थी। लेकिन इस दौरान मुख्यालय में काम करने वाले वाले कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से अलग से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसमें कार्यरत क्लर्क, ऑफिस अटेंडेंट भी शामिल होंगे।

चुनाव परिणाम के बाद पहली बार मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री मोदी की कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहली मुलाकात होगी। 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के पहले प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय में लंबा समय गुजार चुके हैं। तीसरी बार सरकार बनने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से भी मुलाकात की थी।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......