छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर
फाइल फोटो


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिडिया गांव के पास सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान पास एक जंगल में हुई यह मुठभेड़ हुआ।

इलाके में तलाशी अभियान जारी

उन्होंने आगे कहा कि घटनास्थल से सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दौरान सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में और अधिक जानकारी नहीं मिली है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए हैं।- सीएम विष्णु देव साय
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा बलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में 29 नक्सलियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

बीजापुर में पहले 13 नक्सली हुए थे ढेर

मालूम हो कि इससे पहले बीजापुर जिले के कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने 13 नक्सलियों को मार गिराया था। यही नहीं लगभग इतनी ही संख्या में नक्सली बुरी तरह से घायल भी हुए थे। गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा में दो अप्रैल को हुए मुठभेड़ में 13 में से 11 नक्सली की पहचान हुई थी।

इसमें पीएलजीएस कंपनी दो के सुखराम हेमला, हूंगा परसी, लक्खू कोरसा, डिवीसीएम सीतक्का (जितरू , डीवीसी की पत्नी), दुला कुहराम, सोनू अवलम, सुदरू हेमला, चैतु पोटाम, लच्छू कड़ती, लक्ष्मी ताती व कमली कुंजाम के रूप में हुई थी।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा..

लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों पर की गई सख्त कार्रवाई को सही ठहराते हुए अदालत ने ......

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज..

हालांकि, अब वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ......