मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया कॉल टैग:#CmYogi, #LucknowNews, #UttarPradesh, #YogiAdityanath, #योगीआदित्यनाथ, #सोशलमीडियामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ : राजधानी लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक कॉल से हड़कंप मच गया. इस कॉल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई. यह कॉल शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर पर आया था. इसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल ने तुरंत धमकी वाले नंबर की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. शनिवार को लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में सीयूजी नंबर पर कॉल आया. जिसमें अज्ञात युवक ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी. मामले को लेकर लखनऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शिकायतकर्ता हेड कांसटेबल उधम सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया था. जिसमें अज्ञात युवक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा.पुलिस महकमे में मचा हड़कंपयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी की शिकायत दर्ज होने के बाद से सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस कंट्रोल रूम पर इस तरह कॉल कर धमकी देने वाले की तेजी से तलाश की जा रही है. धमकी के बाद से सीएम योगी की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. इधर, पुलिस आरोपी का नंबर ट्रेस कर तलाशने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.पहले भी मिल चुकी है धमकीसीएम योगी आदित्यनाथ को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. बीते साल भी एक युवक ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स के माध्यम से सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी, इसके बाद पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी भदोही का रहने वाला था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा..लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों पर की गई सख्त कार्रवाई को सही ठहराते हुए अदालत ने ......
महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज..हालांकि, अब वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ......
कुशीनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM योगी: 'मुश्किल घड़ी में सरकार साथ', 5,000 सूखा राहत पैकेट वितरित..उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मूसलाधार बारिश और नारायणी नदी के रौद्र रूप ने तबाही मचा रखी ......