श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को मिली धमकी
फाइल फोटो


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के व जन्मभूमि के 18 वादों में से एक में पक्षकार आशुतोष पांडेय ने खुद को पाकिस्तान से धमकी मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही फेसबुक आइडी हैक करने का भी आरोप लगाया है। 

आशुतोष पांडेय श्रीमठ महेश्वर धाम सुनरख रोड, प्रेम मंदिर के पीछे, वृंदावन व मूल निवासी शामली ने आरोप लगाया है कि कई बार आतंकी संगठन पीएफआइ द्वारा हत्या की धमकी आ चुकी है। अब पाकिस्तान से कई युवकों द्वारा जन्मभूमि के वाद में पैरवी करने को लेकर धमकी दी है। फेसबुक पेज पर भी कई बार भद्दी टिप्पणी की है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वाद में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाकर पैरवी करने पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। शनिवार देर रात फेसबुक पेज आइडी को भी हैक एडमिन से हटा दिया है। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार के अनुसार मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा..

लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों पर की गई सख्त कार्रवाई को सही ठहराते हुए अदालत ने ......

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज..

हालांकि, अब वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ......