छोटे पर्दे पर रत्नाकर मटकरी का प्रसिद्ध टेलीप्ले 'अरण्यक' देखें
फाइल फोटो


ज़ी थिएटर प्रस्तुत करता है ये मार्मिक मराठी क्लासिक जो वहां से शुरू होता है जहां महाभारत की समाप्ति होती है। नाटककार और निर्देशक रत्नाकर मटकरी की कालजयी मराठी रचना 'आरण्यक'  कुरुक्षेत्र की लड़ाई के बाद के उस दौर को दर्शाती है जब युधिष्ठिर हस्तिनापुर के राजा बन चुके थे और कौरवों का विनाश हो चुका था। नाटक उस दुःख को मार्मिक रूप से चित्रित करता है जिसे दिल में लिए धृतराष्ट्र, अपने अतीत को पीछे छोड़ , अपनी पत्नी गांधारी और अपने सौतेले भाई और सलाहकार विदुर के साथ, अपना शेष जीवन वन में बिताने के लिए चल देते हैं । पांडवों की माता कुंती भी उनके साथ हो लेती हैं और फिर सभी पात्र खुद को जानने की कोशिश करते हैं और ये भी  कि युद्ध में उन्होंने क्या  खोया और क्या पाया। टेलीप्ले में दिलीप प्रभावलकर, रवि पटवर्धन और प्रतिभा मटकरी हैं।
 
कब: 22 नवंबर, 2023

कहां: एयरटेल थिएटर, डिश टीवी रंगमंच एक्टिव, और डी2एच रंगमंच एक्टिव।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा..

लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों पर की गई सख्त कार्रवाई को सही ठहराते हुए अदालत ने ......

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज..

हालांकि, अब वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ......