27 अक्टूबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा
फाइल फोटो


2024 के लोकसभा चुनाव को अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में चुनाव आयोग भी अब इसकी तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए सबसे पहला काम होता है मतदाता सूची को दुरुस्त करना और नए वोटरों को सूची में जोड़ना। इसी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगर मतदाता सूची में आपका नाम, उम्र या फिर पता गलत अंकित है तो आपके पास इसे ठीक करवाने का मौका है।

मतदाता सूची में कैसे ठीक कराएं नाम-पता आदि

जब भी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर पर आए। उसे निर्धारित फॉर्म भरकर देना होगा।
फॉर्म निःशुल्क मिलेगा।
सत्यापन के बाद नाम और अन्य सभी त्रुटियां सही हो जाएंगी।
27 अक्टूबर से चलेगा अभियान
इसे लेकर 27 अक्टूबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी आरंभ हो गई हैं।
निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर ध्यान दे रहा है। साथ ही प्रत्येक मतदाता के कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। इससे मतदान में किसी भी तरीके की गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

कैसे बनवाएं वोटर कार्ड

एक जनवरी 2024 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे युवा भी मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए इन्हें फार्म छह भरकर अपने बीएलओ को देना होगा।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा..

लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों पर की गई सख्त कार्रवाई को सही ठहराते हुए अदालत ने ......

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज..

हालांकि, अब वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ......