ओपी राजभर कब कहां चले जाएं कोई ठिकाना नहीं : शिवपाल टैग:#OmPrakashRajbharjoinNDA, #SamajwadiParty, #ShivpalYadav, #NDA, #समाजवादीपार्टी, #शिवपालयादव, #सुभासपा, #एनडीएमेंशामिलहुएओमप्रकाशराजभरशिवपाल यादव लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गोसाईगंज के टिकानिया मऊ गांव पहुंचे शिवपाल यादव ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि ओम प्रकाश राजभर का कोई ठिकाना नहीं है। कब कहां चले जाएं उनका कोई भरोसा नहीं है।अभी कुछ दिन पहले वह मायावती को प्रधानमंत्री बना रहे थे। अब वह एनडीए में शामिल हो गए हैं। उन पर विश्वास नहीं किया सकता है। राजभर जहां से चुनाव लड़ेंगे वहां से हारेंगे। जहूराबाद में राजभर की जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष मजबूत हो रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाली नहीं हैं। शिवपाल ने कहा कि एक बड़बोले नेता कह रहे थे कि सपा समाप्त हो गई है लेकिन वह कौशाम्बी में हमसे चुनाव हार गए।गाली खाकर गालीबाज को शामिल कर रही है भाजपा : शिवपालइतना हीं नहीं समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ओमप्रकाश राजभर की कई वीडियो सार्वजनिक की है। जब वह चुनाव के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के नेताओं को गालियां दे रहे थे। ट्वीट में आगे कहा है कि अखिलेश यादव के पीडीए एलान यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक एकता के बाद से भाजपा घबराई हुई है और गाली खाकर भी गालीबाज को शामिल कर रही है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा..लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों पर की गई सख्त कार्रवाई को सही ठहराते हुए अदालत ने ......
महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज..हालांकि, अब वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ......
कुशीनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM योगी: 'मुश्किल घड़ी में सरकार साथ', 5,000 सूखा राहत पैकेट वितरित..उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मूसलाधार बारिश और नारायणी नदी के रौद्र रूप ने तबाही मचा रखी ......