उत्तर प्रदेश परिवहन निगम करेगा 1649 संविदा परिचालकों की भर्ती
परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह


लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम परिचालाकों की कमी को दूर करने के लिए 1649 संविदा परिचालक की भर्ती करेगा। लखनऊ में 288, अलीगढ़ में 239, गाजियाबाद में 147, मुरादाबाद में 557, बरेली में 256 तथा नोएडा में 126 परिचालकों की भर्ती करेगा। इससे परिचालकों की कमी दूर होगी तथा संचालन में भी सहूलियत होगी। उक्त जानकारी सोमवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने दी।


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक विधि अधिकारी की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम जल्द ही 50 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं 06 सहायक विधि अधिकारी की भर्ती करेगा। इसकी स्वीकृति हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर परिवहन निगम करेगा।

श्री सिंह ने बताया कि समूह ग एवं समूह घ के अन्तर्गत स्वीकृत 547 कर्मियों की भर्ती भी परिवहन विभाग करने जा रहा है, जिसकी स्वीकृति हो चुकी है। उक्त भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन के माध्यम से किया जायेगा। यह भर्ती दो चरणों में की जायेगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 383 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसमें केन्द्र प्रभारी के 93, मैकेनिक के 240, इलेक्ट्रीशियन के 25 एवं सहायक स्टोर कीपर के 25 पद स्वीकृत हैं। जबकि द्वितीय चरण में 164 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसमें मैकेनिक के 30, इलेक्ट्रिशियन के 31 एवं असिस्टेंट स्टोर कीपर के 103 पद स्वीकृत हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा

'हुक्का किराए पर दिया तो नियंत्रण कैसे?' हाईकोर्ट ने खारिज कीं 80 याचिकाएं, यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह कस गया शिकंजा..

लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों पर की गई सख्त कार्रवाई को सही ठहराते हुए अदालत ने ......

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज

महिला डांसर्स को घूरते पुलिसकर्मियों का वीडियो फेक! वाराणसी पुलिस बोली- छवि धूमिल करने की साजिश, केस दर्ज..

हालांकि, अब वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ......