द‍िल दहला देने वाला मामला तीन बेट‍ियों के साथ मां ने खाया जहर
फाइल फोटो


गंगोह में मां ने अपनी तीन बेटियों को जहर देकर खुद भी खा लिया। महिला तथा दो बेटियों की मौत हो गई। तीसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहल्ला टाकन निवासी संजू का विवाह छह वर्ष पूर्व फतेहपुर ठोला निवासी ममता के साथ हुआ था।

विवाह के बाद ममता को तीन लड़कियां हुई। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद रहता था। बुधवार रात भी दंपती में विवाद हुआ। इस पर ममता ने पहले अपनी तीनों बेटियों पांच वर्षीय आर्ची, तीन वर्षीय सोना तथा डेढ़ वर्षीय आरू को दूध में मिलाकर जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया।

संजू की चाची रोमा ने बताया की जानकारी मिलते ही सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आर्ची की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि आरू और ममता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोना की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......