योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया डायनामिक मुख्यमंत्रीटैग:#UttarPradesh, #YogiAdityanathsBirthday, #PmModiCongratulated, #Mayawati, #YogiAdityanathDynamicChiefMinisterप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून को 51 वर्ष के हो गए हैं। प्रदेशभर में आज योगी के समर्थक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सीएम योगी को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वें बर्थडे पर तमाम लोग उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और ईश्वर से उनके स्वस्थ रहने और लंबी उम्र की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए तारीफ की और उन्हें डायनेमिक मुख्यमंत्री बताया। मोदी ने कहा, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ। योगी ने प्रो-पीपल गवर्नेंस सुनिश्चित की। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री,जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं, उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें। बसपा की प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ट्वीट कर सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उन्होंने अपने ट्वीट में सीएम योगी के लंबे जीवन की भी कामना की हैं।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर जिले में सीएम योगी के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में सोमवार को सुबह गंगा आरती में बुलडोजर शामिल किया गया।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
अखिलेश ने सरकार पर कैसा तंज, माइलेज और इंजन की नहीं चिंता, साइकिल E20 से आजाद..समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की E20 फ्यूल पॉलिसी पर तंज कसा है। ......
सावन पहले दिन सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा..पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ ......
CM योगी का बड़ा ऐलान: भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', अखिलेश यादव और सपा पर साधा निशाना..CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक ......