ट्विटर युद्ध में केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को हारने की बधाई दिया
फाइल फोटो


लखनऊ: नगर निकाय चुनाव में सपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। सपा उन सीटों पर भी चुनाव हार गई जिन सीटों पर लंबे समय से सपा का वर्चस्‍व था। रामपुर में तो सपा तीसरे नंबर पर रही। वहां आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की। रामपुर को सपा का गढ़ कहा जाता था।

ऐसी तमाम सीटों पर सपा के प्रत्‍याशी नगर निकाय चुनाव में परास्‍त हो गए। सपा की हार के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग सपा की हार पर लगातार तंज कर रहे हैं। वहीं अब सपा की हार के बाद भाजपा के नेता भी सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं।

इस प्रकरण में यूपी के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा के खराब प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्‍होंने ट्वीट कर सपा और अखिलेश पर तंज कसते हुए लिखा है ‘पराजय के धनी सपा बहादुर अखिलेश यादव की पार्टी को विधान परिषद के उप चुनाव में प्रत्याशी उतार कर नगरीय निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक और सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई!’ उनके इस ट्वीट के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्र‍िया दे रहे हैं।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे': परिसीमन और महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे': परिसीमन और महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं ......