विस उपचुनाव : आजम के गढ़ स्वार और छानबे में अपना दल (एस) प्रत्याशी जीते, सपा रामपुर में भी सपा साफ़ टैग:#UttarPradesh, #AssemblyByElection, #ApnaDal(S), #SwarAssemblySeat, #ChanbeAssemblySeat, #Rampur, #Azamkhanशफीक अहमद अंसारी और रिंकी कोललखनऊ : उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में अपना दल (एस) के उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिला है। रामपुर की स्वार सीट पर हुए उपचुनाव में आजम खान का इमोशनल कार्ड भी काम नहीं आया और जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन दल अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी के सिरमौर जीत का ताज पहनाया। वहीं छानबे विधानसभा की जनता ने रिंकी कोल को चुनकर दिवंगत अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल का जलवा बरकरार रखा है। उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। दोनों ही सीटों पर बीती 10 मई को मतदान सम्पन्न हुआ। शनिवार को मतगणना में दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा। दोनों सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवारों को जीत दर्ज की। अपना दल के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी ने सपा उम्मीदवार अनुराधा चौहान को रामपुर की स्वार सीट पर हराकर जीत दर्ज की। जबकि मीरजापुर की छानबे सीट पर सपा की कीर्ति कोल को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां की जनता ने अपना दल (एस) की रिंकी कोल को चुनकर उनके दिवंगत पति राहुल कोल के अधूरे छूटे कार्यों को करने का मौका दिया है। आजम खान का इमोशनल कार्ड बेअसररामपुर की स्वार सीट पर सपा का कब्जा था। इस सीट पर आजम खान के बेटे अब्दुला आजम खान विधायक थे। उनकी विधानसभा सदस्यता जाने के बाद यहां पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में आजम खान ने अपने दल के उम्मीदवार अनुराधा चौहान को चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान जनता से आजम अपना दुखड़ा सुनाकर वोट बैंक को साधने की कोशिश की, लेकिन जनता उनके इमोशनल कार्ड में नहीं आई और अपना दल के शफीक अंसारी को चुनकर विधानसभा भेज दिया। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताई खुशीउपचुनाव में स्वार और छानबे की दोनों सीटों पर अपना दल (एस) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इस जीत को लेकर अपना दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि रामपुर के स्वार विधानसभा सीट की जीत अमन व विकास पसंद जनता ने अपना दल, भाजपा व निषाद पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं व समर्थकों एवं प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुशासन व विकास की जीत है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एनडीए गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार। स्वार के कर्मठ व जुझारू उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी को मिली ऐतिहासिक जीत एनडीए गठबंधन की शक्ति एवं जन स्वीकार्यता का प्रतीक है। इस विजयोत्सव के लिए देवतुल्य मतदाताओं का बहुत बहुत आभार। वहीं छानबे सीट पर रिंकी कोल की जीत पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता के मिले समर्थन का आभार जताया है। उप्र सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने भी दोनों सीटों पर मिले जनादेश को कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम बताया है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
लखनऊ में बंदूक साफ करते समय चली गोली, शख्स की मौत ..उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने ......
दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......
पति-पत्नी ने शादी के बाद हासिल की ये उपलब्धि, साथ की पढ़ाई, बने पीसीएस अधिकारी..जीवनसाथी का साथ हो तो दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है. उत्तर प्रदेश लोक ......