प्रयागराज : होटल में लटकता मिला डिप्टी CMO का शव,  पुलिस जांच में जुटी
मृतक डिप्टी CMO सुनील कुमार


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में डिप्टी CMO डॉ सुनील कुमार सिंह का शव मिला है. CMO का शव एक होटल के कमरे में फांसी से लटका हुआ बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये हत्या और आत्महत्या पुलिस दोनों एंगल से ही जांच करेगी.


घटना प्रयागराज के सिविल लाइंस के एक होटल की है. मृतक डिप्टी CMO सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे. डिप्टी CMO सुनील का होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 से शव बरामद हुआ है, हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या.

मृतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे. सुनील कुमार का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे': परिसीमन और महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे': परिसीमन और महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं ......