फतेहपुर : पिकप ने मोटरसाइकिल सवार दो होमगार्डों को मारी टक्कर, एक मौतटैग:#UttarPradesh, #Fatehpur, #होमगार्डकीमौत, #DeathOfHomeGuardFile Photoफतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले में गुरुवार को दोपहर एक मोटरसाइकिल से गश्त के लिए निकले दो होमगार्डों को पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से पिकप लेकर भाग गए. इस हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी होमगार्ड घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मामला औंग थाना क्षेत्र का है जहां गश्त के लिए एक मोटरसाइकिल में दो होमगार्ड सवार होकर से निकले थे. ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के पास नेशनल हाईवे पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे पिकअप ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक होमगार्ड थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी कन्हैया लाल(58) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ज्ञान मणि गंभीर रूप से घायल हो गए.सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने घायल होमगार्ड को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज भेजा. जहां से घायल की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक होमगार्ड के तीन पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। सभी की शादी हो गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक में टक्कर मारने वाली पिकअप की तलाश की जाएगी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......
पति-पत्नी ने शादी के बाद हासिल की ये उपलब्धि, साथ की पढ़ाई, बने पीसीएस अधिकारी..जीवनसाथी का साथ हो तो दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है. उत्तर प्रदेश लोक ......
यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......