डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पर की चर्चा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चौपाल में मौजूद लोगों संबोधित करते हुए


अयोध्या : आप सभी ने 2014 से 2019 में भाजपा को अपना जनादेश दिया था । जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया। जिसमें जम्मू कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करना, भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त सम्बोधन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के विकासखण्ड सोहावल के ग्राम पंचायत गोड़वा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में दिया। 

उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का फीडबैक जनता से लिया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना तथा अन्य योजनाओं के पत्र वितरित किये।

चौपाल के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, परियोजना निदेशक आर.पी. सिंह, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम स्थित लता मंगेशकर चौक के निकट जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी तथा स्थानीय विषयों पर चर्चा की तथा अयोध्या के विभिन्न मंदिरों का दर्शन-पूजन किया। 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..

उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......