यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अभिभावकों को 15 प्रतिशत फीस वापस मिलेगी वापस टैग:#यूपीसरकार, #15प्रतिशतफीसहोगीवापस, #योगीसरकार, #इलाहाबादहाईकोर्ट, #कोरोनाकालमेंलीगईफीसहोगीवापस योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री लखनऊ : यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना काल में स्कूलों द्वारा ली गई फीस की 15 प्रतिशत धनराशि विद्यालयों को वापस करना होगा। योगी सरकार ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में कहा गया है कि प्रदेश के स्कूलों को यह धनराशि वर्तमान शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों की फीस में समायोजित करनी होगी। वहीं जो विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यालय को छोड़कर चले गये हैं, उन्हें यह धनराशि वापस की जायेगी।इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद शासन की तरफ से इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया गया है। दरअसल उप्र सरकार ने कोरोना काल में प्रदेश के सभी बोर्ड के स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया था। उस समय जारी शासनादेश में यह भी कहा गया था कि यदि किसी विद्यालय ने सत्र 2020-21 में शुल्क वृद्धि करते हुए बढ़ी हुई दर से फीस ले ली है तो बढ़े हुए अतिरिक्त शुल्क को उसे आगामी महीनों के शुल्क में समायोजित करना होगा।इस बीच कोरोना काल में स्कूलों द्वारा ली गई फीस को लेकर कुछ अभिभावकों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर दी थीं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पिछले माह आदेश दिया था कि कोरोना काल में स्कूलों द्वारा ली गई फीस का 15 प्रतिशत विद्यार्थियों की फीस में समायोजित किया जाये। योगी सरकार ने हाई कोर्ट के इसी आदेश के क्रम में यह शासनादेश जारी किया है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: संभल हिंसा मामले में प्रिवेंटिव डिटेंशन पर यूपी सरकार को 10 लाख की फटकार..शीर्ष अदालत ने पुलिस हिरासत के दौरान दिए गए कथित कबूलनामे के आधार पर व्यक्ति को हिरासत ......
BSP बनाम ASP: नगीना सांसद पर भड़कीं मायावती, बोलीं— 'चंद्रशेखर का कोई जनाधार नहीं, बीजेपी के इशारे पर करते हैं काम'..उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सियासी दांव खेला है। ......
मायावती का बड़ा फैसला: बसपा का देशव्यापी पुनर्गठन, 3 सेक्टरों में बंटी पार्टी की कमान..बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को अधिक मजबूत करने और सर्वसमाज में ......