मुख्यमंत्री योगी ने उप्र विधान परिषद के चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई टैग:#UpLegislativeCouncilElection, #CmYogiAdityanath, #UpLegislativeCouncil, #KeshavPrasadMaurya, #BrajeshPathakमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए सभी विजयी की बधाई दी है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने बधाई दी थी।मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। राज्य विधानमंडल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है।आगे कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति उप्र विधान परिषद की गरिमा को बढ़ाएगी। नए सदस्यों के सार्वजनिक जीवन का सुदीर्घ अनुभव 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति मेरी शुभकामनाएं।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सावन पहले दिन सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा..पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ ......
CM योगी का बड़ा ऐलान: भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', अखिलेश यादव और सपा पर साधा निशाना..CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक ......
भारत को कमजोर करने की साजिशों से रहना होगा सतर्क' : CM योगी..गोरखपुर । जातीय राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता और इतिहास को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच उत्तर ......