लखनऊ : बीकेटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की संदिग्ध हालात में मौतटैग:#Lucknow, #BKTThana, #GirlStudentDeath, #SrSChool, #एसआरकॉलेज, #शवकापोस्टमॉर्टमछात्रा प्रिया राठौरलखनऊ : राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित एसआर स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली आठवीं की छात्रा प्रिया राठौर की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में परिजनों का इंतजार कर रही है.प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रिया राठौर मूलरूप से जालौन की रहने वाली थी. वह एसआर कॉलेज के हॉस्टल में रहकर आठवीं की पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार की रात को प्रिया ने रोजाना की तरह सभी के साथ खाना खाया. इसके बाद ग्राउंड में टहल रही थी, तभी वह गिरकर बेहोश हो गई. हॉस्टल की वार्डन साधना सिंह उसको गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंची. डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन और कोई भी छात्रा इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सभी का कहना है कि छात्रा ठीक थी, अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है. छात्रा के परिवार के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सावन पहले दिन सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा..पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ ......
CM योगी का बड़ा ऐलान: भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', अखिलेश यादव और सपा पर साधा निशाना..CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक ......
भारत को कमजोर करने की साजिशों से रहना होगा सतर्क' : CM योगी..गोरखपुर । जातीय राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता और इतिहास को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच उत्तर ......