बांदा : घर में सो रहे मासूम को उठा ले गया बंदर, फिर...
मृतक मासूम बच्चा व जुटी भीड़


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सोते हुए मासूम को बंदर उठा ले गया और उसे छत से नीचे फेंक दिया. जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बच्चे की मौत से आहत परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

ये पूरी घटना तिंदवारी थाना के छापर की है. यहां गांव के रहने वाले विश्वेश्वर वर्मा के 2 साल के बेटे को मां ने घर के आंगन में सुला दिया था. इसके बाद वह अपने घर के काम करने लगी. इसी बीच, अचानक एक बंदर आया और दुधमुंहे बच्चे को उठाकर सीढ़ी के सहारे छत की ओर ले जाने लगा.

बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो देखा एक बंदर बच्चे को लेकर छत चढ़ा था. जैसे ही परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसी समय भागते हुए बंदर ने छत से बच्चे को नीचे फेंक दिया. आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन में पड़ोस के रहने वाले डॉक्टर के पास गए. जहां उसने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..

उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......