महाराजा अग्रसेन के नाम से जाना जायेगा सदर फ्लाईओवर
सुधीर एस. हलवासिया प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अथक प्रयासों से स्थानीय पार्षद हर्षित दीक्षित की संस्तुति पर नगर निगम की कार्यकारिणी द्वारा विधिवत प्रस्ताव पारित किया गया।


लखनऊ : आज लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने विधायक डा0 नीरज बोरा एवं सुधीर एस. हलवासिया, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की उपस्थिति में सदर स्थित फ्लाईओवर का ’महाराजा अग्रसेन उपरिगामी सेतु’ नामकरण / लोकार्पण किया। 


वैश्य समाज की बहु प्रतीक्षित मांग थी कि अग्रवंश संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेन के नाम से लखनऊ महानगर में किसी पुल अथवा फ्लाईओवर का नामकरण / लोकार्पण किया जाये।  सुधीर एस. हलवासिया प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अथक प्रयासों से स्थानीय पार्षद  हर्षित दीक्षित की संस्तुति पर नगर निगम की कार्यकारिणी द्वारा विधिवत प्रस्ताव पारित किया गया। 

सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह की प्रेरणा से तथा  उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक  के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हो सका। महापौर द्वारा सेतु के दोनों छोर पर शिलापट का विधिवत अनावरण किया गया। 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भारत भूषण गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘बाबी’, मण्डल प्रभारी  संजीव जायसवाल, रीता मितल, सत्यप्रकाश गुलहरे, अग्रवाल सभा छावनी के अध्यक्ष मनोज गोयल, महामंत्री मंदर अग्रवाल,आशीष अग्रवाल आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..

उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......