कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौतटैग:सिद्धार्थनगर, बाइक सवार की मौतइटवा थानाक्षेत्र के शाहपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसासिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार की देर शाम को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई l मिली जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जनपद के भटपुरवा पोस्ट भटौली गांव निवासी अनिल कुमार मोदनवाल पुत्र गंगाराम रिश्तेदारी में इटवा थानाक्षेत्र के चौखड़ा गांव में आया था। बृहस्पतिवार की शाम वह डुमरियागंज से चौखड़ा जा रहा था। वह अभी शाहपुर पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। वहीं मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। शाहपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......
पति-पत्नी ने शादी के बाद हासिल की ये उपलब्धि, साथ की पढ़ाई, बने पीसीएस अधिकारी..जीवनसाथी का साथ हो तो दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है. उत्तर प्रदेश लोक ......
यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......