स्कूली बच्चों में स्टेशनरी और टॉफी बिस्किट किया वितरित
बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित करते एनटीपीसी के मैनेजर एवं समाजसेवी अभिषेक श्रीवास्तव


सिद्धार्थनगर l जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी के श्रीराम नगर (लोहरौली) वार्ड में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एनटीपीसी के मैनेजर एवं समाजसेवी अभिषेक श्रीवास्तव के सहयोग से पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया सामग्री में 2 कापी 2 पेन एक पेंसिल, रबड़, कटर के साथ ही चाकलेट का वितरण किया गयाl अभिषेक श्रीवास्तव को छुट्टी न मिलने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेl लेकिन वो विडिओ कॉलिंग के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किये । उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन से पढ़ाई करने और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान कियाl

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला विस्तारक माधवेंद्र मिश्र (मोनू) और मुख्य अतिथि लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बच्चों को स्टेशनरी और अन्य सामग्री वितरण किया। भाजपा नेता माधवेंद्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों पठन पाठन के सामग्री के आवश्यकताएं  पूरी होती है  जिससे बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता हैlविद्यालय के प्रधानाध्यापक अहमद फारुकी ने आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

 इस दौरान सहायक अध्यापक प्रिया यादव, अर्चना, पूजा, आशीष गौतम, सुजीत श्रीवास्तव, सतीशचंद्र श्रीवास्तव,चंद्र प्रकाश, शिवकुमार, मधुबाला आदि लोग मौजूद रहेl

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..

उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......