बुन्देलखण्ड में बोले सीएम योगी कहा-माफियाओं से मुक्त हुआ बुन्देलखण्डटैग:#UttarPradesh, #CmYogiAdityanath, #Bundekhand, #उत्तरप्रदेश, #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ, #बुन्देखण्डमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथझांसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को झांसी में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बुन्देलखण्ड माफियाओं से मुक्त हुआ है. आज बुन्देलखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.उन्होंने कहा कि बुन्देखण्ड कभी अराजकता व प्राकृतिक संसाधनों पर लूट के लिए जाना जाता था. प्राकृतिक संसाधनों से युक्त होने के बावजूद बुन्देलखण्ड की खराब तस्वीर देश के सामने पेश की जाती थी. मुख्यमंत्री ने झांसी की 328 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुन्देलखण्ड जल के लिए तरसता था. भारत सरकार के जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से हम बुन्देलखण्ड के हर गांव व हर घर में जल पहुंचाने के नजदीक पहुंच गये हैं. शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से बीमारियों से भी निजात मिलेगी. बहन-बेटियों को जल लेने के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड माफियाओं से मुक्त हुआ है. वर्ष 2017 से पहले माफिया गरीबों व व्यापारियों के लिए संकट बने हुए थे. माफिया गरीबों की संपत्ति पर कब्जा कर लेते थे व्यापारियों की संपत्ति हड़प लेते थे. किसी माफिया ने अगर किसी गरीब या सरकारी जमीन को कब्जा किया होगा अगर अब तक खाली नहीं हुआ है तो वह खाली कराई जाएगी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
मेरठ में घर में बंधक बनाकर नाबालिग से रेप, आरोपी के मां-बाप ने दिया साथ..उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दरिंदगी का शिकार 16 साल की नाबालिग लड़की ने बदनामी के ......
पति से संबंध बनाने के बाद पत्नी ने काट दी उसकी गर्दन, फिर प्रेमी के साथ मिलकर बनाएं... ..यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी ने पति की गला काटकर हत्या कर दी. इस मामले में चौंका ......
अयोध्या : GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने वापस लिया इस्तीफा, आखिर किस कारण छोड़ी थी नौकरी? ..यूपी में अयोध्या के GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने कहा, मैंने अपना इस्तीफा वापस ......