कप्तान के निर्देश बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
File Photo


पुरवा (उन्नाव)। शादी के नामे दुष्कर्म बाद गर्भपात न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप पीड़िता ने आरोपी पर लगाया है। कप्तान के निर्देश बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासिनी निरक्षर पीड़िता के अनुसार उसके पहले पति के छोड़ देने से वह निराश्रित है। उसके मौसी के दामाद सचिन ने शादी करने को कहा था और उसका सारा उसे गांव किनारे छोड़ आया था। जहां आरोपी सचिन ने बहला फुसलाकर उससे कई बार दुष्कर्म करने से उसे चार माह का गर्भ है। जिस पर शादी की बात करने पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। 

बीते 26 अक्टूबर की शाम घर आकर रात में दुष्कर्म बाद फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद हैं। गर्भ धारण की जानकारी देने पर आरोपी के बड़े भाई ने भी गर्भपात न करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत उसने जरिये आईजीआरएस मुख्यमंत्री से भी की थी। उसने क्षेत्राधिकारी से शिकायत बाद कार्रवाई नहीं हुई। 

दबंग आरोपी सचिन संग उसका बड़ा भाई, साला राजू व एक अज्ञात से जान माल का खतरा है। आरोपी दबाव बनाकर उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म आदि का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..

उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......