यूपी : आठ आईएएस अफसरों का तबादला, तीन तीन प्रतीक्षारत अधिकारियों मिली तैनाती
File Photo


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात को आठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें तीन प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। जानकारी के मुताबिक, विशेष सचिव स्तर के आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें विशेष सचिव, राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी महेंद्र सिंह को विशेष सचिव, गृह बनाया गया है। विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेणु तिवारी को अपर आयुक्त ग्राम्य विकास व मनरेगा की जिम्मेदारी मिली है।

यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक शेषनाथ को विशेष सचिव चीनी व गन्ना विकास विभाग, विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग अरुण प्रकाश को विशेष सचिव एमएसएमई के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर आयुक्त मनरेगा व ग्राम्य विकास योगेश कुमार को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन शाखा के पद पर भेजा गया है। इसी तरह प्रतीक्षारत टीके शिबु को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद और सुनील कुमार वर्मा को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। अनुराग पटेल को विशेष सचिव राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी बनाया गया है। ये तीनों अधिकारी पहले सोनभद्र, औरैया और बांदा जिले के डीएम के पद पर रहते हुए हटा दिया गया था।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..

उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......