लखनऊ : शाहनजफ इमामबाड़े का हटा बोर्ड, मुस्लिम धर्मगुरु भड़के
केन्द्रीय संरक्षित स्मारक गाजीउद्दीन हैदर बोर्ड


लखनऊ : केन्द्रीय संरक्षित स्मारक गाजीउद्दीन हैदर का मकबरा से बोर्ड हटाने की घटना की जानकारी होने पर मुस्लिम धर्मगुरु यासूब अब्बास ने नाराजगी व्यक्त की है। मुस्लिम धर्मगुरु ने इससे पहले शाहनजफ इमामबाड़े के नाम बदले जाने पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

लखनऊ में मुस्लिम के शिया समुदाय के मध्य शाहनजफ इमामबाड़ा अहम स्थान रखना है। शहर के मध्य बने शाहनजफ इमामबाड़ा को देखने के लिए दूसरे देशों से भी लोगों का आना जाना रहता है। बीते दिनों केन्द्रीय संरक्षित स्मारक ने शाहनजफ इमामबाड़ा के सामने गाजीउद्दीन हैदर का मकबरा नाम से एक बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर केन्द्रीय संरक्षित स्मारक का लोगों भी बना हुआ था।

बोर्ड के संबंध में मौलाना यासूब व अन्य मौलानाओं को जानकारी होने के बाद उन्हें नाराजगी जाहिर कर अपने बयान दिये। उन्होंने दो टूक कहा कि जो नाम पहले से चला आ रहा है और जिसे देश दुनिया जानती है, उसको ही चलन में रखा जाना उचित होता है। फिर गुगल पर भी सर्च करने पर शाहनजफ इमामबाड़ा उभर कर आता है।

रविवार को सुबह उक्त मामले में पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी मौलानाओं ने चर्चा की और बोर्ड को हटाने जाने के मामले में पुलिस सतर्कता पर प्रश्न चिन्ह लगाये। वहीं बोर्ड के बारे में उलेमा की बैठक में तय करने की बात कही।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके,  5.9 दर्ज की गई तीव्रता

दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..

जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..

उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......