मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, अखिलेश यादव अस्पताल में मौजूदटैग:#SamajwadiParty, #MulayamSinghYadav, #AkhileshYadav, #MedantaHospital, #समाजवादीपार्टी, #मुलायमसिंहयादव, #अखिलेशयादव, #मेदांताअस्पतालपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादवलखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मेदांता अस्पताल में की ओर से मंगलवार मुलायम सिंह का दूसरा स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया है। अस्पताल में अखिलेश यादव नेताजी के साथ बने हुए हैं। मेदांता अस्पताल ने आज मुलायम सिंह यादव का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि अभी भी उनकी तबीयत नाजुक है लेकिन स्थिर बनी हुई है। वह इंटेंशिव केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल में लगातार बने हुए हैं। वह लगातार डॉक्टरों से नेताजी के स्वास्थ की जानकारी ले रहे हैं। उनके अलावा शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं नेताजी के तमाम समर्थक और नेता भी अस्पताल पहुंचे हैं।उल्लेखनीय है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। बीते तीनों दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच उनके जल्द स्वस्थ कामना को लेकर देशभर में दुआएं और पूजा-हवन जारी है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज जटके, 5.9 दर्ज की गई तीव्रता..जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी ......
पति-पत्नी ने शादी के बाद हासिल की ये उपलब्धि, साथ की पढ़ाई, बने पीसीएस अधिकारी..जीवनसाथी का साथ हो तो दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है. उत्तर प्रदेश लोक ......
यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई..उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद ......