यूपी : टीचर ने छात्र को बेहरमी से पीटा, 19 दिन बाद मौत, मुकदमा दर्जटैग:#UttarPradesh, #Auraiya, #StudentofclassX, #TeacherAshwaniSingh, #StudentDiesDueToBeatingOfTeacher, #उत्तरप्रदेश, #शिक्षककीपिटाईसेछात्रकीमौत मृतक छात्र निखिलऔरैया : उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज में एक शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पिटाई से घायल छात्र का 19 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां आज उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत से आहत परिजनों घटना की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.अछल्दा थाना क्षेत्र के बसोली गांव निवासी राजू सिंह दोहरे का 15 वर्षीय पुत्र निखिल आदर्श इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था. बीते 7 सितंबर को शिक्षक अश्वनी सिंह ने छात्र से एक टेस्ट लिया. इस पर छात्र के उत्तर में कई गलतियां थी, जिसको लेकर शिक्षक अश्वनी सिंह छात्र निखिल को लात-घूसों से इतना पीटा कि वह क्लास में बेहोश हो गया. इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसके परिजनों को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से छात्र को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सोमवार भोर के समय उसकी मौत हो गई. जिसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.घटना को लेकर एसपी चारू निगम ने बताया कि छात्र की शिक्षक की पिटाई से मौत का आरोप लगा है. पीड़ित परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सावन पहले दिन सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा..पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ ......
CM योगी का बड़ा ऐलान: भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', अखिलेश यादव और सपा पर साधा निशाना..CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक ......
भारत को कमजोर करने की साजिशों से रहना होगा सतर्क' : CM योगी..गोरखपुर । जातीय राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता और इतिहास को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच उत्तर ......