आजमगढ़ : तेज रफ़्तार कार और मोटरसाइकल में टक्कर, 5 की मौके पर मौतटैग:#Azamgarh, #RoadAccidents, #UttarPradesh, #UpNews, #आजमगढ़, #जौनपुर, #उत्तरप्रदेशFile Photoआजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल यहां एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकल से भिड़ंत के बाद यह हादसा हुआ है. हादसे के वक्त अनियंत्रित कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और बाद में कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था.हादसा इतना भीषण था कि लोग चीखने चिल्लाने लगे. आनन-फानन में लोगों ने फौरन एम्बुलेन्स और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.आजमगढ़ से जौनपुर जाते समय हुआ हादसाबताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग आजमगढ़ से जौनपुर जा रहा थे. जैसे ही कार सवार सभी लोग बरदहा थाना क्षेत्र के भीरा पुल के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. सड़क हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई.हादसे पर पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गई है. पुलिस ने कहा कि एक्सीडेंट की वजह साफ़ नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
CM योगी का बड़ा ऐलान: भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', अखिलेश यादव और सपा पर साधा निशाना..CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक ......
भारत को कमजोर करने की साजिशों से रहना होगा सतर्क' : CM योगी..गोरखपुर । जातीय राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता और इतिहास को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच उत्तर ......
राहुल गांधी ने घायल छात्र आकाश से की फोन पर बात, कहा-हाथ काम नहीं कर रहा'..NEET प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ बिहार बंद के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्र आकाश यादव ......