सपा नेता आजम खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में शिफ्ट टैग:#Akhileshyadav, #AzamKhan, #Lucknow, #MedantaHospital, #Samajwadiparty, #समाजवादीपार्टी, #आजमखान, #मेदांताअस्पतालसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खानलखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खान की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई. उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार को सांस लेने की तकलीफ के बाद देर रात उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया. मेदांता के डायरेक्टर ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बुधवार देर रात को सपा नेता आजम खान (74) को फेफड़ों के न्युमोनिआ और सांस लेने में तकलीफ के बाद मेदांता अस्पताल लखनऊ के ICU में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.गुरुवार 4 अगस्त को जून की आवश्यक जांच के बाद उनको क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है. उनकी तबीयत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में है. मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ दिलीप दुबे और उनकी टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रत्यनशील है.बता दें कि 20 मई 2022 को सीतापुर जेल में 27 महीने बिताने के बाद आजम खान को जमानत मिल गई थी. इन्ही 27 महीनों में आजम की दो बार तबीयत खराब हुई थी. इस दौरान भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले साल मई में आजम खान कोरोना संक्रमित भी हो गए थे.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
CM योगी का बड़ा ऐलान: भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', अखिलेश यादव और सपा पर साधा निशाना..CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक ......
भारत को कमजोर करने की साजिशों से रहना होगा सतर्क' : CM योगी..गोरखपुर । जातीय राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता और इतिहास को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच उत्तर ......
राहुल गांधी ने घायल छात्र आकाश से की फोन पर बात, कहा-हाथ काम नहीं कर रहा'..NEET प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ बिहार बंद के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्र आकाश यादव ......