एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर में हुई करोड़ों की चोरी, मामला दर्ज टैग:#ActressSonamKapoor, #SonamKapoorshouserobbedofcrores, #BurglaryInDelhiHouse, #CaseRegisteredअभिनेत्री सोनम कपूरनई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर के राजधानी दिल्ली स्थित घर से करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में हुई चोरी की शिकायत तुगलक रोड पुलिस थाने में दर्ज करायी है।नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को बताया कि बीते 23 फरवरी को चोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कि 2.4 करोड़ मूल्य की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाना पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्य की जांच की जा रही है।उल्लेखनीय है कि इस घर में सोनम की दादी सास सरला आहूजा अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। घर में करीब 35 नौकर हैं, जो घर का सारा काम करते हैं। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा मुंबई में हैं।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
BSP बनाम ASP: नगीना सांसद पर भड़कीं मायावती, बोलीं— 'चंद्रशेखर का कोई जनाधार नहीं, बीजेपी के इशारे पर करते हैं काम'..उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सियासी दांव खेला है। ......
मायावती का बड़ा फैसला: बसपा का देशव्यापी पुनर्गठन, 3 सेक्टरों में बंटी पार्टी की कमान..बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को अधिक मजबूत करने और सर्वसमाज में ......
हरदोई में बारिश का तांडव: 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, दीवार ढहने से मलबे में दबीं 4 भैंसें; 6 घायल..यूपी के हरदोई जिले में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन चुकी ......