लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा टैग:#BansgaonPoliceStation, #Gorakhpur, #GirlsBodyRecovered, #SSPvisitedएसएसपी डॉ विपिन ताडा गोरखपुर : बांसगांव थाना क्षेत्र के सिरसिया बहोरवा से तीन दिन पूर्व गायब हुए बच्चे का शव बुधवार को बरामद हुआ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।सिरसिया बहोरवा गांव के पास ही बच्चे का शव एक खेत में एक तालाब के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। बता दें कि गायब हुए बच्चे की खीज में न सिर्फ पुलिस जुटी थी बल्कि ग्रामीणों ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मौके पर पहुंची फ्रेंसिं और डाग स्क्वॉयड की टीमों ने भी हत्यारे का पता लगाने की कोशिश की। फिलहाल यह जांच अभी जारी है।इस 06 वर्षीय बच्चे का शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने बाद बातचीत के दौरान कहा कि घटना का शीघ्र ही अनावरण होगा। उन्होंने बताया कि अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की अगुवाई में पुलिस की 3 टीमें गठित की गयी हैं।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे': परिसीमन और महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं ......
KGMU रैगिंग कांड: 38 MBBS छात्रों पर बड़ा एक्शन, तीन महीने सस्पेंड और 9.5 लाख का जुर्माना..वायरल वीडियो और जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एमबीबीएस के कुल 38 छात्रों को तीन ......
UP की 80 सीटों के सांसदों से CM योगी की अपील: परिसीमन बिल पर मांगा साथ, विपक्ष के रुख से बढ़ी सियासी हलचल..सीएम योगी ने परिसीमन बिल की खासियतों का जिक्र करते हुए कहा कि यह विधेयक उन आशंकाओं ......