संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जंगल में लगी आगटैग:#UttarPradesh, #Unnao, #Nawabganj, #FierceFireInTheForest, #ForestDepartment, #उत्तरप्रदेश, #उन्नाव, #नवाबगंज, #जंगलमेंभीषणआग, #वनविभागआग को बुझाते दमकलकर्मी उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में वन विभाग के जंगल में भीषण आग लग गई. हवा चलने की वजह से आग तेजी फैलती गई. घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. बाद में मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.बता दें कि नवाबगंज विकास खण्ड के गांव नया खेड़ा के पास स्थित वन विभाग के जंगल में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों चलते आग लग गई. इस दौरान आग पर काबू करने के लिए पहुंची दमकल कर्मियों की टीम को आग पर काबू पाने लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा. वही वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन देखने से ऐसा लगता है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट जलता हुआ फेंक दिया है, जिससे हवा का रुख तेज होने के कारण आग लग गई है. इस आग से जंगल में स्थित हरे पेड़ों को भी काफी नुकसान हुआ है, हवा तेज ना होती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
BSP बनाम ASP: नगीना सांसद पर भड़कीं मायावती, बोलीं— 'चंद्रशेखर का कोई जनाधार नहीं, बीजेपी के इशारे पर करते हैं काम'..उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सियासी दांव खेला है। ......
मायावती का बड़ा फैसला: बसपा का देशव्यापी पुनर्गठन, 3 सेक्टरों में बंटी पार्टी की कमान..बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को अधिक मजबूत करने और सर्वसमाज में ......
हरदोई में बारिश का तांडव: 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, दीवार ढहने से मलबे में दबीं 4 भैंसें; 6 घायल..यूपी के हरदोई जिले में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन चुकी ......