यूपी : ह्रदय गति रुकने से हेड कांस्टेबल का निधन टैग:#UttarPradesh, #Hardoi, #MallawanKotwali, #HeadConstableAfroz, #CHCMallavanहेड कांस्टेबल मो अफरोज (File Photo)हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली के चौकी गंजजल्लाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल अफरोज को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. बता दें कि साथी पुलिसकर्मियों द्वारा आनन-फानन अफरोज को सीएचसी मल्लावां लाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल अफरोज (47) पुत्र स्व. शरीफ जनपद रायबरेली के बालहू पोस्ट एहार निवासी थे जो मल्लावां कोतवाली के चौकी गंजजल्लाबाद में लगभग साढ़े चार माह पहले तैनात मिली थी. जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह हेड कांस्टेबल मो अफरोज तैयार ड्यूटी के लिए तैयार हुए थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा तो अपने साथियों को बताया तो साथी पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उन्हें कुछ मृत घोषित कर दिया.बाद में हेड कांस्टेबल की मृत्यु की खबर उनके स्वजनों को दी गई. हेड कांस्टेबल अफरोज अपने पीछे तीन पुत्र जीसान 19, अरसान 17 और अरमान 7 वर्ष को छोड़ गए हैं और सभी लखनऊ के महानगर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. 1997 में पुलिस विभाग में हुई थी भर्तीहेड कांस्टेबल मो अफरोज 1997 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. उनका चचेरा भाई जावेद रेलवे पुलिस में तैनात हैं. अचानक उनकी मृत्यु से परिवार में मानो पहाड़ सा टूट पड़ा.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
BSP बनाम ASP: नगीना सांसद पर भड़कीं मायावती, बोलीं— 'चंद्रशेखर का कोई जनाधार नहीं, बीजेपी के इशारे पर करते हैं काम'..उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सियासी दांव खेला है। ......
मायावती का बड़ा फैसला: बसपा का देशव्यापी पुनर्गठन, 3 सेक्टरों में बंटी पार्टी की कमान..बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को अधिक मजबूत करने और सर्वसमाज में ......
हरदोई में बारिश का तांडव: 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, दीवार ढहने से मलबे में दबीं 4 भैंसें; 6 घायल..यूपी के हरदोई जिले में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन चुकी ......