IPL ट्रेड की अफवाहों पर रविचंद्रन अश्विन ने CSK से मांगा जवाब
रविचंद्रन अश्विन


नई दिल्ली : आईपीएल 2026 सीजन से पहले रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्रेड को लेकर चल रही अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की. अश्विन ने बताया कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से इस पर स्पष्ट जवाब मांगा है. 2025 मेगा ऑक्शन में CSK ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उनके लिए भावुक ‘होमकमिंग’ जैसा पल था. लेकिन यह सीजन उनके लिए निराशाजनक रहा.

अश्विन ने 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट लिए, औसत 40.43 और इकॉनमी 9.13 रही. बल्ले से भी उनका योगदान सिर्फ 33 रन रहा. आईपीएल करियर में यह पहला मौका था, जब उन्होंने किसी सीजन में 12 से कम मैच खेले. हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने CSK से अपने भविष्य को लेकर बात की है और वह टीम छोड़ने पर विचार कर सकते हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, 'RR में खेलते समय पहले साल के बाद मुझे CEO का मेल आता था, जिसमें परफॉर्मेंस, उम्मीदें और कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल की बात होती थी. हर सीजन के बाद फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी होती है कि खिलाड़ी को बताए कि वह रिटेन होगा या रिलीज.'

‘नहीं पता अफवाहें कौन फैला रहा है’
अश्विन ने कहा कि खिलाड़ी को यह अधिकार है कि वह रिटेन होने या न होने पर फ्रेंचाइजी से बात करे. फिलहाल उनका भविष्य उनके हाथ में नहीं है और जो भी खबरें चल रही हैं, वे खिलाड़ियों की ओर से नहीं आ रहीं.

अश्विन ने कहा, 'मेरे या संजू को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वे खिलाड़ियों की तरफ से नहीं हैं. शायद यह अफवाहें फ्रेंचाइजी की तरफ से आ रही हों, लेकिन मुझे नहीं पता इन्हें कौन फैला रहा है.'

आईपीएल ट्रेड विंडो आमतौर पर सीजन खत्म होने के एक महीने बाद खुलती है और अगले ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक चलती है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......