ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने जसप्रीत बुमराह को बताया महान गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह


एडिलेड : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कई यादगार पारी खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह को महान गेंदबाज बताया. उनको लगता है कि यह भारतीय दिग्गज इस खेल के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाने जाएंगे. उन्होंने कहा कि वह बड़े गर्व से अपने पोते-पोतियों को भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करने की कठिन चुनौती के बारे में बताएंगे. बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत यह मैच 295 रन से जीतने में सफल रहा.

हेड ने कहा, ‘‘जसप्रीत को शायद इस खेल को खेलने वाले सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाना जाएगा. अभी हम यह पता लग रहे हैं कि वह हमारे लिए कितना चुनौती पूर्ण हो सकता है. उसके खिलाफ खेलना अच्छा है. जब मैं भविष्य में अपने करियर पर नजर डालूंगा तो बड़े गर्व से अपने पोते पोतियों को बताऊंगा कि मैंने उनका सामना किया था. उनके खिलाफ खेलना बुरा नहीं है. उम्मीद है मुझे आगे भी उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा लेकिन उनका सामना करना चुनौती पूर्ण है.’’

हेड पर्थ में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे. टॉप आर्डर के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है. मिडिल आर्डर के इस विस्फोटक बल्लेबाज को यकीन है कि उनके साथी टिप्स के लिए उनसे संपर्क नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित है कि वे मुझसे बल्लेबाजी के टिप्स नहीं लेंगे. हर एक खिलाड़ी के खेलने का अपना तरीका होता है.’’

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)  


अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......