IND vs PAK : रोहित-अय्यर की तूफानी पारी, भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
रोहित शर्मा


अहमदाबाद : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते 42.5 ओवर में ही 191 रनों पर बनाकर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन का योगदान दिया.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच 30.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान मुकाबला अपने नाम कर लिया. मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रन की पारी खेली. इससे पहले रोहित के साथ ओपनिंग करने आये शुभमन गिल और विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर श्रेयस अय्यर 53 और केएल राहुल 19 रन बनाकर नाबाद रहे 

भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने बराबर 2-2 विकेट झटके. जबकि पाकिस्तान की तरफ से शाइन अफरीदी ने 2 और हसन अली ने 1 विकेट लिया है.



अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......