एशिया क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप का शेड्यूल किया जारी
फाइल फोटो


टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। चार मैच पाकिस्तान में और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत के मैच हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित होंगे।एशिया कप 2023 को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

 गुरुवार 15 जून को एशिया क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। कुल 13 मैच खेले जाएंगे, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके बीच 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें फाइनल भी शामिल है, जो संभवतः श्रीलंका में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। सभी 6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......