आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना
विराट कोहली


मुंबई :  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसी तरह धीमी ओवर गति के कारण सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.


इससे पहले भी csk के खिलाफ विराट कोहली पर 10 फीसदी का जुर्माना लगाया था. दरअसल, csk के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है. आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है.

आईपीएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 23 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे, इसलिए जुर्माने उन पर लगाया गया.

बयान के अनुसार, चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया, जो भी कम हो, लगाया गया.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......