रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्या है वजह?
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस


मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया है.  सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल सीजन 16 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित यह टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.”

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है. आवेश ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध 2.2 को मानते हुए सजा स्वीकार कर लिया है. आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.

 गौरतलब है बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुंह से जीत छीन ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 213 रनों का टारगेट देने के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट से मैच हार गई.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......