विराट कोहली के बल्ले से निकले 9 गगनचुंबी छक्कों और कप्तान शुभमन गिल के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। 296 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैच को बेहद आसान बना दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

20 hours old