संसद सत्र के दौरान हुई इस हाई-लेवल मुलाकात के बाद सियासी कयासों का बाजार गर्म है।
नई दिल्ली : NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ी सियासी खबर सामने आई है। NCP (SP) अध्यक्ष शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
मुलाकात में किन मुद्दों पर बात हुई इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
CJP आंदोलन का किया था समर्थन ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही शरद पवार और सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पहुंचकर CJP और प्रदर्शनकारी छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। दोनों नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की थी।
संसद सत्र के दौरान हुई इस हाई-लेवल मुलाकात के बाद सियासी कयासों का बाजार गर्म है।
क्या है CJP की मांग? कॉकरोच जनता पार्टी CJP का आंदोलन 20 जून से लगातार जारी है। संगठन प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की जवाबदेही, शिक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
20 जुलाई को हुआ था लाठीचार्ज CJP ने संसद मार्च का ऐलान किया था। 20 जुलाई को हजारों छात्र जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़े। दिल्ली पुलिस ने BNSS की धारा-163 लागू कर रखी थी और अनुमति न होने की वजह से बैरिकेड लगाकर रोका।
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस झड़प में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
सोनम वांगचुक का अनशन जारी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया था। वो अस्पताल से ही अपना अनशन जारी रखे हुए हैं।
फिलहाल सरकार की ओर से CJP की मांगों पर कोई ठोस घोषणा नहीं हुई है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)