NCP प्रमुख शरद पवार की बिगड़ी तबीयत,  अस्पताल में कराया गया भर्ती
शरद पवार


नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि पवार पहले बारामती में थे और वहीं प्राथमिक इलाज लिया था, लेकिन तबीयत पूरी तरह ठीक न होने पर उन्हें आगे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.

अस्पताल में उनकी बेटी और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं. हाल के दिनों में भतीजे अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय थे, जिससे उनकी तबीयत पर असर पड़ा माना जा रहा है. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

NCP प्रमुख शरद पवार की बिगड़ी तबीयत,  अस्पताल में कराया गया भर्ती

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

NCP प्रमुख शरद पवार की बिगड़ी तबीयत,  अस्पताल में कराया गया भर्ती

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......