पाक सेना की नापाक हरकत, सीमा पर भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी
File Photo


जम्मू कश्मीर : पाकिस्तानी सेना ने 26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात को नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के लीपा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोटार्र दागे. 

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई अकारण गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने भी उचित जवाबी कार्रवाई की. भारतीय सेना ने माकूल और मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों का जवाब दिया है.

सीजफायर के उल्लंघन की यह घटना लीपा वैली के इलाके में हुई. पाकिस्तानी सेना ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया था.

जवाबी कार्रवाई से तनाव...
भारतीय सेना की तरफ से उचित और माकूल जवाबी कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ गया है. भारतीय सेना किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है.

पाकिस्तान की अजीब घबराहट...
पिछले दिनों पाकिस्तान ने घबराहट में अपने सेंट्रल और दक्षिणी एयरस्पेस में कई एयर ट्रैफिक रूट्स पर रोक लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया है, ठीक उसी वक्त जब भारत बॉर्डर पर ट्राई-सर्विसेज एक्सरसाइज, त्रिशूल, की तैयारी कर रहा है. हालांकि पाकिस्तान ने 28-29 अक्टूबर के लिए इस नोटम (एयरमैन को नोटिस) का कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन एनालिस्ट्स का कहना है कि यह किसी मिलिट्री एक्सरसाइज या संभावित हथियारों के टेस्ट से जुड़ा हो सकता है.

इस्लामाबाद का यह कदम तब आया है, जब भारत ने 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पाकिस्तान बॉर्डर के पास सर क्रीक के पास एक बड़े पैमाने पर ट्राई-सर्विसेज मिलिट्री एक्सरसाइज के लिए एक नोटम जारी किया था.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से, भारत और पाकिस्तान के बीच इस तरह की लुका-छिपी आम बात हो गई है, जिसमें दोनों देश मिलिट्री एक्सरसाइज के लिए बॉर्डर पर नोटम जारी करते रहते हैं. 

अधिक देश की खबरें

पाक सेना की नापाक हरकत, सीमा पर भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

पाक सेना की नापाक हरकत, सीमा पर भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......