गुरुग्राम : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक गंभीर 
यूपी नंबर की थार गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे. जिसमे हादसे के बाद पांच की मौके पर ही मौत हो गई.


गुरुग्राम : हरियाणा में गुरुग्राम में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर है. जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा झाड़सा चौक के पास डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ है. 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि यूपी नंबर की थार गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे. जिसमे हादसे के बाद पांच की मौके पर ही मौत हो गई. मारे गए लोगों में 3 युवतियां और 2 युवक शामिल हैं. 

जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा शनिवार सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ. यहां UP 81CS 2319 नंबर की तेज़ रफ़्तार थार दिल्ली से झाड़सा चौक एक्जिट नंबर 9 से नीचे की ओर जा रही थी. तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से टकरा गई. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

गुरुग्राम : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक गंभीर 

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

गुरुग्राम : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक गंभीर 

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......