बेंगलुरु : महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, एक फरार टैग:#बेंगलुरु, #सामूहिकदुष्कर्म, #कोरमंगला, #सामूहिकदुष्कर्म, #महिलासेगैंगरेप, #Bengaluru, #Koramangala, #Gangrape, #GangrapeofWomanसांकेतिक तस्वीर बेंगलुरु : बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले महिला को पुरानी जान-पहचान का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. फिर चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.आरोपियों ने महिला को एक होटल में बुलाया फिर छत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला को वहां से भगा दिया. मामले में कोरमंगला पुलिस ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से अजीत, विश्वास और शिबू के रूप में पहचाने गए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अभी भी फरार है. आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते हैं.पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. साथ ही मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 7.30-8 बजे सूचना मिली. इस जघन्य कृत्य में चार आरोपी शामिल हैं. पीड़िता की मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं.घटना शुक्रवार सुबह हुई. जांच के दौरान हमें और जानकारी मिलेगी. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह किसी दोस्त से मिलने गई थी. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और दिल्ली की है. फिलहाल वह बेंगलुरु में रह रही है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
वोटर लिस्ट विवाद: राहुल गांधी का चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग..देश में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सियासी पारा ......
पति पर शक पड़ा भारी: 4 साल बाद खुला 3 महिलाओं के मर्डर का राज, सीमेंट के ड्रम से निकले अवशेष!..कोरोना महामारी के दौर में गायब हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांताबेन वसावा की अचानक गुमशुदगी कोई ......
हवा में कॉकपिट हमला, खून से लथपथ फिर भी नहीं खोया आपा: भारतीय पायलट स्मित मछार बने ग्लोबल हीरो..इंसानियत और अदम्य साहस का कोई मजहब या देश नहीं होता, लेकिन जब भी इतिहास के पन्नों ......