छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 8 नक्सलीयों को मार गिराया टैग:#छत्तीसगढ़, #नारायणपुरअबूझमाड़, #एसटीएफ, #आईटीबीपी, #Chhattisgarh, #NarayanpurAbujhmad, #STF, #ITBPसांकेतिक तस्वीर नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया है. इस ऑपरेशन में एक जवान भी घायल हुआ है. फिलहाल सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अबूझमाड़ में चार जिलों की पुलिस संयुक्त ऑपरेशन कर रही है.नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन की फोर्स इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. पिछले दो दिनों से इस इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. इससे पहले 7 जमू को भी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और जिला रिजर्व समूह (DRG) के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 7 नक्सली मारे गए थे.यह नक्सल विरोधी अभियान सुरक्षाबलों ने उस वक्त शुरू किया था जब नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर स्थित मुंगेडी और गोबेल क्षेत्र में एक गांव में कई नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है जिसमें इस साल अब तक 120 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं. बीते मई महीने में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
10 लाख का हीरा लेकर चंपत हुआ चूहा! ज्वैलरी शॉप का यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..कर्नाटक के तुमकुरु से एक ऐसी चोरी की खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग ......
संसद में भारी हंगामा: राहुल गांधी का सीधा हमला—'छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं!'..संसद परिसर में गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के केंद्र में दो बड़े ......
"आत्मा पर चोट पहुंचाती है..." पैलेट गन पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, बैकफुट पर सरकार!..जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान मेटैलिक पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर दायर याचिकाओं पर गुरुवार ......