पीएम मोदी ने VC के माध्यम से ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 का किया उद्घाटनटैग:#GlobalMaritimeIndiaSummit, #GMIS2023, #PmNarendraModi, #MMRDAgrounds, #ThreeDaySummit, #ग्लोबलमैरीटाइमइंडियासमिट, #जीएमआईएस2023, #प्रधानमंत्रीनरेन्द्रमोदीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली : ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (जीएमआईएस) 2023 के तीसरे संस्करण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। मंगलवार को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जीएमआईएस का उद्घाटन किया. इसी के साथ मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया.इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुद्री नीली अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक रोडमैप ''अमृत काल विजन 2047'' का अनावरण किया. प्रधानमंत्री ने कहा यह रोडमैप बंदरगाह सुविधाओं को बढ़ाने, टिकाऊ कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल की रूपरेखा तैयार करता है. इस अत्याधुनिक योजना के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित.बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित टूना टेकरा ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने समुद्री क्षेत्र में वैश्विक और राष्ट्रीय साझेदारी के लिए सात लाख करोड़ से अधिक के 300 से अधिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी समर्पित किए.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
वोटर लिस्ट विवाद: राहुल गांधी का चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग..देश में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सियासी पारा ......
पति पर शक पड़ा भारी: 4 साल बाद खुला 3 महिलाओं के मर्डर का राज, सीमेंट के ड्रम से निकले अवशेष!..कोरोना महामारी के दौर में गायब हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांताबेन वसावा की अचानक गुमशुदगी कोई ......
हवा में कॉकपिट हमला, खून से लथपथ फिर भी नहीं खोया आपा: भारतीय पायलट स्मित मछार बने ग्लोबल हीरो..इंसानियत और अदम्य साहस का कोई मजहब या देश नहीं होता, लेकिन जब भी इतिहास के पन्नों ......